जालौन में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई ,,बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने किया कार्यक्रम

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन ब्लॉक परिसर में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण किट के साथ फल, मेवे, घी आदि प्रदान कर स्वस्थ खानपान के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, आयुर्वेदिक चिकित्सालय की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाकर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और नियमित जांच कराने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जगनेवा निवासी रजनी देवी की गोदभराई कराई गई। इस दौरान उन्हें पोषण किट के साथ फल, मेवे, घी आदि दिए गए। मौजूद विभागीय कर्मचारियों ने गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और चिकित्सकों की सलाह का पालन करने के लिए प्रेरित किया। गोदभराई कार्यक्रम के माध्यम से आयुर्वेदिक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पूजा राजपूत ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खानपान और स्वास्थ्य देखभाल के महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि मां और गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक भोजन लेना जरूरी है। भोजन में हरी सब्जियां, मौसमी फल, दाल, दूध और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करने पर जोर दिया गया। साथ ही आयरन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों को लेकर भी जागरूक किया गया। प्रभारी सीडीपीओ डॉली निरंजन ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार लेने के साथ ही साफ-सफाई का ध्यान रखने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया। आयुर्वेदिक चिकित्सालय की टीम द्वारा महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा का वितरण किया। इस मौके पर सर्वेश, दामिनी, राजवती, गीता, सुनीता, खुशबूू, साक्षी, शिप्रा, बबली आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105