
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में मंगलवार को देर रात ग्राम छिरिया में रास्ता रोककर वृद्धा व उसके बेटे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर निवासी जयकुंवर देवी ने पुलिस बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे अपने बेटे अनिरुद्ध के घर से अपने दूसरे बेटे धर्मेन्द्र के घर जा रही थी, तभी गांव के ही वीरेंद्र कुमार, कामताप्रसाद, ब्रजेंद्र सिंह, लल्लू व महेश समेत सात लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। रास्ता रोककर सभी लोगों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए लोहे की राड व थप्पड़ों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने आए बेटे अनिरुद्ध के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घायलों का चिकत्सकीय परीक्षण कराकर सभी सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी आलोक पाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
रंगबाजी को लेकर युवक की पिटाई,, मामला दर्ज
जालौन। जोशियाना तालाब के पास युवक के साथ कुछ लोगों ने रंगबाजी को लेकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान युवक घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीपुरा निवासी आकाश कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात वह मोहल्ला जोशियाना स्थित तालाब के पास टहल रहा था। तभी चुर्खीबाल निवासी राघव, नमन कुमार, रिषभ, अभय उर्फ रुद्ध, आशीष, समीर, यश, रोहित, नीतू आदि आए गए और रंगबाजी दिखाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। मारपीट में उसके सिर में चोट आई है। जब वह बचाव के लिए चिल्लाया तो सभी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। जब पुलिस वहां पहुंची तो कोई नहीं मिला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सभी नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




