जालौन में भाजपाईयों ने जिला प्रभारी के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के मोहल्ला गणेशजी में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष निशा माहेश्वरी के आवास पर पहली बार भाजपा जिला प्रभारी भुवन प्रकाश गुप्ता का आगमन हुआ। जहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुना और पदाधिकारियों के साथ संवाद किया।
भाजपा में जिला प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार नगर में आए जिला प्रभारी भुवन प्रकाश गुप्ता मोहल्ला गणेशजी स्थित भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष निशा माहेश्वरी के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का पदाधिकारियों के साथ बैठकर सुना। इसके बाद उन्होंने पदाधिकारियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि आगामी कुछ माह सभी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारी लोगों से मिलकर उनके साथ संवाद करें। हर बूथ पर घर घर जाकर लोगांे को भाजपा की नीतियों के बारे में बताएं। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि भाजपा की नीतियों की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। जनहितकारी नीतियों के चलते लोग प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को दुआएं दे रहे हैं। इसके बाद भी सभी की जिम्मेदारी है कि लोगों के साथ बैठें और उन्हें पार्टी की गतिविधियों के बारे में अवगत कराएं। यह समय ऐसा है कि अभी से सभी को मिलकर जुटना होगा। सभी पदाधिकारी पार्टी हित में निस्वार्थ भाव से कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन केसी पाटकार ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रशांत द्विवेदी, जिला संयोजक सोशल मीडिया गौरव राठौर, सौरभ, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत, निशा माहेश्वरी, वाचस्पति मिश्रा, अनिल याज्ञिक, गौरव मिश्रा, धीरज साहू, भानू बदल, आशा प्रजापति, प्रदुम्न द्विवेदी, यश पटेल, राजीव माहेश्वरी, विकास सोनी आदि रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105