जालौन में सफाई कर्मचारियों को वितरित की गई स्वच्छता किट,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में संकल्प सेवा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। वहीं, ब्लॉक परिसर में सफाई कर्मियों को स्वच्छता किट का वितरण किया गया।
नगर पालिका में संकल्प सेवा अभियान के तहत सीएचसी की टीम में डॉ. सहन बिहारी गुप्ता, एल.टी विजय राव, . ट्रेनी फार्मा शिवम, काउंसलर प्रीति रेड्डी, आयुष्मान मित्र राघवेंद्र द्वारा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल व ईओ सुशील कुमार दोहरे ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में नगर पालिका कर्मचारियों के साथ आसपास के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिसमें कुल 106 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में शुगर, बीपी, एचआईवी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। मरीजों को सात दिन की निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया।
उधर, ब्लॉक सभागार में संकल्प सेवा के तहत सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट का वितरण किया गया। जिसमें जूते, रेडियम जैकेट, टोपी, शॉल आदि सामान सफाई कर्मियों को उपलब्ध कराया गया। साथ ही काम के दौरान वितरित किए गए सुरक्षा सामान को पहनकर ही काम करने की अपील की गई। ब्लॉक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नौ सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराई गई। एडीओ पंचायत महेंद्र कुमार ने बताया कि संकल्प सेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराई गई है।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105