
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । कोतवाली जालौन क्षेत्र के ग्राम खनुवा निवासी महिला ने मंगलवार को अपने पति पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद महिला के पति को थाने ले आई।
मामले की जानकारी मिलने पर मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी व0म0नि0 संजय कुमार यति ने त्वरित संज्ञान लेते हुए महिला को थाने बुलाया। प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच महिला आरक्षी 1814 दीपिका सिंह से कराई गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से अलग-अलग और संयुक्त रूप से बातचीत कर मामले की जानकारी ली।
पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि मंगलवार सुबह उसके पति मोहित ने उसके साथ मारपीट की और उसे प्रताड़ित किया, जिसके बाद उसने डायल 112 पर सूचना दी और थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया।
पुलिस की समझाइश और दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद पति ने भविष्य में पत्नी के साथ विवाद न करने और पारिवारिक जीवन को आपसी सहयोग व सौहार्द के साथ चलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से लिखित समझौता कर लिया। पुलिस के अनुसार, बातचीत के बाद दोनों पक्ष संतुष्ट नजर आए।
मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई और काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास किया गया।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




