
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में मंगलवार को एआरटीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने कुल तीन वाहनों को पकड़ा, जिनमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो स्कूली वाहन शामिल हैं। सभी वाहनों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।
एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने मंगलवार को अलग अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंट लादकर बिना वैध कागजात और मानक नंबर प्लेट के दौड़ती पाई गई। जांच में ट्रैक्टर के पास बीमा, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र भी अधूरे मिले। नगर की सड़कों पर दौड़ रहे स्कूल वाहनों की चेकिंग के दौरान दो स्कूली वाहनों में मानक के अनुसार न तो खिड़कियों पर जाली लगी थी और न ही अग्निशमन यंत्र था और क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए गए थे। दोनों वाहनों में स्कूली वाहन परमिट के नियमों का भी उल्लंघन पाया गया। चेकिंग के दौरान पकड़े गए वाहनों को कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया गया है। एआरटीओ राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीनों वाहनों को सीज कर ई-चालान की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और स्कूली वाहनों के संचालन में बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी वाहन संचालकों को हिदायत दी गई है कि वे अपने दस्तावेज दुरुस्त रखें और सुरक्षा मानकों का पालन करें, अन्यथा आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




