रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalsun news today । जालौन में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम राकेश सोनी की अध्यक्षता एवं तहसीलदार अभिनव तिवारी के संचालन में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई।
लौह पुरुष और भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती तहसील सभागार में एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने कहा कि अपनी इच्छाशक्ति और कूटनीति से सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों को एकता के सूत्र में पिरोकर एक सशक्त देश की नींव रखी। किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष हो या स्वतंत्र भारत की आंतरिक सुरक्षा का ढांचा, उनका राष्ट्रव्यापी दृष्टिकोण हर देशवासी के लिए एक आदर्श है। ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से ओत-प्रोत उनका पूरा जीवन हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता है। तहसीलदार अभिनव तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के शिल्पकार, स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री व उप प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के विचार देशवासियों के लिए पथ प्रदर्शक व आदर्श है। इस मौके पर नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता, अभिनव राज, राजस्व निरीक्षक आशुतोष श्रीवास्तव, लेखपाल वैभव त्रिपाठी, भानमती आदि रहे।






