रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के छिरिया मलकपुरा चौकी पुलिस ने ग्राम मलकपुरा के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पुल के नीचे हार-जीत की बाजी लगा रहे चार आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया है। पकड़े गए जुआरियों के पास से पुलिस ने 1460 रुपये व मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल को सूचना मिली कि मलकपुरा गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों से जीत हार की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पेड़ की आड़ से देखा तो एक व्यक्ति बेगम बाहर चिल्लाते हुए रुपये फेंककर दंांव लगा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से छिरिया सलेमपुर निवासी राजकुमार, ज्ञान सिंह, विक्रांत और अजय कुमार उर्फ मोन्टू को पकड़ लिया। तलाशी में चारों की जेब से कुल 360 रुपये बरामद हुए जबकि माल फड़ के रूप में 1160 रुपये नकद व ताश की गड्डी बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।






