श्रीसकीर्तन सेवा समिति की बैठक सम्पन्न,,,

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । श्रीसंकीर्तन सेवा समिति की बैठक मुरलीमनोहर मनोहर मंदिर में अनिल सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से वाचस्पति मिश्रा को अध्यक्ष व विनोद उर्फ कुन्नू श्रीवास्तव महामंत्री चुने गए।
मुरलीमनोहर मंदिर में संपन्न श्रीसंकीर्तन सेवा समिति की बैठक में समिति के पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया। जिसमें वाचस्पति मिश्रा को अध्यक्ष व विनोद उर्फ कुन्नू श्रीवास्तव महामंत्री एवं महेंद्र कौशल कोषाध्यक्ष चुने गए। पदाधिकारियों के चयन के बाद बैठक में 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी को निकलने वाली संकीर्तन यात्रा को लेकर चर्चा की गई और इसके सफल आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में वाचस्पति मिश्रा, राजेंद्र अग्रवाल, सुरेश हूंका, अखिलेश गुप्ता, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, अनिल मित्तल, दिनेश लोहिया, महेंद्र पाटकार, सोहनलाल गुप्ता, रामकृपाल पांचाल, श्रवण कुमार श्रीवास्तव, शशिकांत वर्मा, केसी पाटकार, राहुल यादव, इंद्रजीत सिंह, अनिल कुमार माहेश्वरी, रामेंद्र गुप्ता, विनोद उर्फ कुन्नू श्रीवास्तव, नंदकुमार राठौर, सुशील कुमार बाजपेयी, कल्लू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment