थाना दिवस में दर्ज हुई 8 शिकायतें,, इतनी का हुआ मौके पर समाधान

8 complaints registered on police station day, so many were resolved on the spot

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । थाना समाधान दिवस में आठ फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभाग को सौंपा गया।
प्रशिक्षु एसडीएम आरती साहू व तहसीलदार श्रीस कुमार की उपस्थिति में कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में मात्र आठ फरियादियों ने ही शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें से राजस्व विभाग की पांच और पुलिस विभाग की एक शिकायत दर्ज की गई। दर्ज की गई शिकायतों में राजस्व विभाग की दो और पुलिस विभाग की एक शिकायत समेत तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष पांच शिकायतों को पुलिस विभाग और लेखपाल को सौंपकर प्रशिक्षु एसडीएम व तहसीलदार ने निर्देश देकर कहा कि शिकायतों की लगातार मॉनीटरिंग हो रही है। इसलिए शिकायतों का मौके पर जाकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। ताकि फरियादी को बार बार परेशान न होना पड़े। निस्तारण आख्या से उनके कार्यालय को भी अवगत कराएं। इस मौके पर कोतवाल विमलेश कुमार, एसआई केपी यादव, ओंकार सिंह, लेखपाल वैभव त्रिपाठी, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment