पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में गुरुवार को गल्ला मंडी जालौन में ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय धरना दिया गया, जिसमें किसानों ने धान खरीद पर कटौती, भुगतान में देरी, बिजली, सिंचाई और खाद की समस्याओं को लेकर विरोध जताया। धरने के बाद किसानों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष साहब सिहं चौहान के नेतृत्व में नवीन गल्ला मंडी परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन में किसानों की समस्याओं को उठाया गया। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि गल्ला मंडी जालौन व कोंच पर धान की बिक्री पर दो फीसदी कटौती कर 10-15 दिन में भुगतान किया जा रहा है और अधिक तौल कर किसानों का शोषण हो रहा है। इसी तरह हरी मटर (फली) की बिक्री पर 2-3 किलो अधिक तौल और भुगतान पर दो प्रतिशत की कटौती की जाती है। समितियों पर खाद न मिलने से बाजार में अधिक मूल्य पर खाद बेची जा रही है, जिस पर कार्रवाई कर सहकारी समितियों के माध्यम से बिक्री चालू कराई जाए। नहरों का संचालन 31 अक्टूबर को प्रस्तावित था, लेकिन विभाग की मनमानी से अब तक नहर नहीं चली, जिससे समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है। निजी ट्यूबवैलों को सिंचाई के लिए लगातार 18 घंटे बिजली दिए जाने की भी मांग की गई। व्यापारियों द्वारा किसानों को न तो छह आर दिया जा रहा है और न ही बोली के समय की दरों की पर्ची दी जा रही है। धरना प्रदर्शन कै बाद किसान नेताओं ने डीएम को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार सोनी को देकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण सक्सेना, जिला मंत्री आनंद द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष रामबाबू सिंह, कृष्ण कुमार निरंजन, विश्राम सिंह चौहान, बृजकिशोर पांडेय, आनंद तिवारी, धर्मेंद्र शिवहरे, सत्येंद्र सिंह राजावत, सुभाषचंद्र दीक्षित आदि रहे।






