विजयदशमी पर्व पर जेलों में निरुद्ध बंदियों ने भी लिया विशेष भोजन का आनंद,,

बंदियों को देने के पहले अधिकारियों ने की क्वालिटी चेक,, तब परोसा गया भोजन

उत्तर प्रदेश की जेलों में बंदियों ने भी असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजय दशमी के त्योहार पर विशेष भोजन का स्वाद लिया। आज दशहरे के पर्व पर यूपी की कारागारों में बंद बंदियों को स्पेशल खाना दिया गया इतना ही नहीं खाने के साथ ही मीठे की भी बंदियों के लिए व्यवस्था की गई थी। बंदियों को खाना स्वादिष्ट व सही है इसको लेकर भी जेल प्रशासन के अधिकारियों ने पहले खाने को खुद टेस्ट किया इसके बाद ही उसे बंदियों को परोसा गया।

क्वालिटी चेक करते जेल अधिकारी


उल्लेखनीय है कि यूपी के कारागारों में निरुद्ध बंदियों मुख्य त्योहारों पर विशेष भोजन दिए जाने का प्रावधान है। इसी कड़ी में में आज विजय दशमी के पावन पर्व पर सूबे की कारागारों में निरुद्ध बंदियों को भी त्योहार के अवसर पर विशेष भोजन परोसा गया। इतना ही नहीं खाने में कोई कमी न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा गया इसलिए बंदियों को परोसने से पहले इस खाने की क्वालिटी को जेल में तैनात अधिकारियों ने पहले स्वयं चखा और जब वह संतुष्ट हो गए इसके बाद ही इसे बंदियों को दिया गया।

इस बात की जानकारी देते हुए प्रदेश के डीजी कारागार ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि मुख्य त्योहारों पर बंदियों को विशेष भोजन दिए जाने का प्रावधान है आज विजयदशमी के दिन जिला जेल आगरा की किचन में तैयार भोजन बंदियों को देने से पहले अधिकारियों ने चेक भी किया।

Leave a Comment