लखनऊ । उत्तर प्रदेश एंटी करप्शन की टीम ने आज राजधानी लखनऊ के सदर तहसील में तैनात एक लेखपाल को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन टीम ने जब आरोपी लेखपाल की तलाशी ली तो उसकी जेब से ₹1लाख 45000 की नकदी और भी बरामद हुई है।

सदर तहसील लखनऊ में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए लेखपाल के संबंध में एंटी करप्शन लखनऊ की टीम द्वारा बयान जारी करते हुए कहा कि सदर तहसील लखनऊ में नियुक्त लेखपाल आनंद श्रीवास्तव को ₹10 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार एंटी करप्शन की टीम ने जब लेखपाल की तलाशी ली तो उसकी जेब से उन्हें एक लाख ₹45 हजार और भी नगद मिले हैं । फिलहाल एंटी करप्शन टीम पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।




