जालौन । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने मंगलवार को कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को दिवाली के गिफ्ट के तौर पर स्मार्टफोन बाटा तो उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई।

दरअसल आज उरई जालौन सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के मिनोरा गांव में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत पंडित घना राम हरी राम कॉलेज एवं एसएस कॉलेज कोंच रोड में स्मार्टफोन का वितरण किया ।

इस संबंध में सदर विधायक श्री वर्मा ने बताया कि कॉलेज में छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित करने के साथ ही उन्हें प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
आज हुए इस कार्यक्रम में बाबूलाल तिवारी हरि किशोर गुप्ता वीरेंद्र निरंजन अग्निवेश चतुर्वेदी अमित निरंजन शक्ति गहोई रमा शंकर द्विवेदी बच्चू महाराज राहुल परिहार समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता व कॉलेज का स्टाफ भी साथ में मौजूद रहे।




