जालौन में मस्जिद के सामने अवैध निर्माण होने पर भड़के हिंदूवादी संगठन के लोग,,एसडीएम ने टीम गठित कर कराई जांच,हटा निर्माण कार्य

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के मोहल्ला दबगरान में मस्जिद के सामने खाली पड़े प्लाट पर रात के अंधेरे में अवैध रूप से निर्माण कराए जाने के मामले में हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर निर्माण कार्य को रुकवाने और अभिलेखों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, एसडीएम द्वारा गठित जांच टीम के निरीक्षण में निर्माण अवैध मिलने पर निर्माण कार्य को हटा दिया गया।
हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजासिंह सेंगर, लालन ताम्रकार मनोज गुप्त आदि ने एसडीएम राकेश सोनी को शिकायती पत्र देकर बताया कि मोहल्ला दबगरान स्थित दबगरान मस्जिद के सामने खाली पड़े प्लाट में रात करीब तीन बजे से अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। उनके द्वारा पुलिस विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अवैध अतिक्रमणकारियों काम नहीं रोका गया। बल्कि निर्माण कार्य बराबर जारी है। बताया कि यह स्थान गाटा संख्या 807 में स्थित है, जो कि दुगाई मुहाल के पट्टी नंबर एक सीताराम लंबरदार की भूमि है और इसका मालिकाना हक सीताराम लम्बरदार को है। जबकि मस्जिद की भूमि केवल 27 बाई 27 है।

मौके पर जांच करती टीम

शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर एसडीएम ने तत्काल नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता और सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी व नगर पालिका आरआई अनूप कुमार की टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। टीम जब जांच के लिए पहुंची तो निर्माण कार्य अवैध पाया गया। जिसके बाद टीम ने नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को ढहा दिया। एसडीएम राकेश सोनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद मस्जिद के बाहर अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण कार्य को हटावा दिया गया है। मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। आगे जांच जारी है, जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105