डीएम ने किया लक्ष्मण मेला मैदान का औचक निरीक्षण,, लिया छठ पूजा की तैयारियों का जायजा,, जारी किए ये निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के डीएम ने आज लक्ष्मण मेला मैदान का औचक निरीक्षण कर वहाँ चल रही छठ पूजा स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर डीएम सूर्यपाल गंगवार ने वहाँ मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
उल्लेखनीय है कि पावन पर्व छठ पूजा के अवसर पर किसी भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसको लेकर प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी घाटों की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के लिए जी जान से जुटे हुए है। घाटों पर बने पूजा स्थल व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आज लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने चल रही तैयारियां परखने के लिए लक्ष्मण मेला मैदान का औचक निरीक्षण किया।

ये आदेश किये जारी

लक्ष्मण मेला मैदान में निरीक्षण करने पहुंचे डीएम श्री गंगवार ने छठ पूजा के दृष्टिगत घाटों पर साफ सफाई आदि के सम्बंध में निर्देश जारी किए।

श्रद्धालुओं से की ये अपील

घाट पर निरीक्षण करने पहुंचे डीएम श्री गंगवार ने घाटों पर पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि साफ सफाई का विशेष ध्यान दें और घाटों पर लगाये गए डस्टबिन का प्रयोग करें।

Leave a Comment