बच्चों बच्चों की जुबान पर आई योगी बुलडोजर की नीति,,, मध्यप्रदेश में छात्रा ने की यही मांग,,,वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर नीति के चर्चे अब दूसरे राज्यों में भी बच्चों बच्चों की जुबान पर आने लगे हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण मध्यप्रदेश के गुना में देखने को मिला जहाँ पर दुष्कृत्य के आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग महिलाओं द्वारा की जा रही है और जब वहां मौजूद वर्दीवाले ने ये काम तुरंत न होने की बात की तभी वहां मौजूद छात्राओं ने योगी आदित्यनाथ बुलडोजर का जिक्र करते हुए उनके राज्य में भी ऐसा करने की मांग की। छात्रा द्वारा कही गयी बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ये है मामला

वायरल वीडियो के सम्बंध में बताया जा रहा है कि यह वीडियो मध्यप्रदेश के गुना का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुना जनपद में महिलाएं एक इंस्पेक्टर से दुष्कृत्य के आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करती हैं इस पर वहां मौजूद इंस्पेक्टर महिलाओं से कह रहे हैं कि यह काम तुरंत नहीं हो पायेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार तभी वहां मौजूद एक छात्र कहती है कि और प्रदेशों में यह काम हो रहा है तो यहाँ क्यों नहीं । रिपोर्ट्स के अनुसार छात्रा कहती यूपी में मुख्यमंत्री योगी तुरंत एक्शन लेते हैं। छात्रा द्वारा कहे यह शब्द सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो

Leave a Comment