रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय औरेखी में निलंबित प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेख कथित रूप से ले जाने का आरोप लगा है। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक समेत स्टॉफ व ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र पुलिस को दिया है।
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद जब्बार सिद्दीकी के खिलाफ ग्रामीणों ने वित्तीय अनियमितताओं, राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान समेत विभिन्न आरोपों को लेकर शिकायत की थी। जांच टीम की रिपोर्ट में शिकायतों के सही पाए जाने पर बीती 19 अगस्त को बीएसए विकास चौधरी ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया था। विद्यालस के वरिष्ठ अध्यापक संतोष कुमार समेत अभिषेक पुरवार, अनिल सिंह, विवेक कुमार, मनीष कुमार, अर्चना, खालिद, सुमनलता दोहरे, कमल मिह, प्रमोद कुमार आदि ने पुलिस को बताया कि निलंबन के बाद से प्रधानाध्यापक अवकाश पर हैं। सोमवार को निलंबित प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचे विद्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेख अपने साथ ले जाने लगे। उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन नहीं माने। उन्होंने संदेह व्यक्त किया कि अभिलेखों में छेड़छाड़ की जा सकती है। इसकी शिकायत उन्होंने यूपी 112 में भी की। पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बीईओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। वह आख्या बीएसए को भेज रहे हैं। आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों द्वारा की जाएगी।










