रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन ब्लॉक परिसर में श्रमिक पंजीकरण, नवीनीकरण एवं श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रमिकों को जागरूक किया और पांच श्रमिकों के नवीनीकरण किए गए। हालंाकि प्रचार प्रसार के अभाव में अधिक संख्या में श्रमिक शिविर में नहीं पहुंच सके।
श्रम विभाग के सहायक लेखाकार रोहित दीक्षित एवं कंप्यूटर ऑपरेटर रंजीत पाल के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रमिकों के नए पंजीकरण, पुराने पंजीकरण के नवीनीकरण और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। बताया कि 18 से 60 वर्ष की आयु के निर्माण श्रमिक जन सेवा केंद्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। निर्माण श्रमिकों केो शिशु मातृत्व एवं बालिका मदद योजना के माध्यम से नकद धनराशि दी जाती है। संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के माध्यम से शिक्षा में मदद दी जाती हैक्। व्यवसायिक प्रशिक्षण पर व्यय की गई धनराशि की प्रतिपूर्ति की जाती है। बेटियों के विवाह के लिए 55000 रुपये की सहायता भी दी जाती है। इसके अलावा गंभीर बीमारी सहायता योजना, महात्मा गांधी पेंशन सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यंांग सहायता योजना का भी निर्माण श्रमिक लाभ ले सकते हैं। इस दौरान पांच निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण किया गया। हालांकि, प्रचार प्रसार के अभाव में इस शिविर का लाभ अधिक संख्या में मजदूर नहीं उठा सके। अधिकांश समय सहायक लेखाकार और कम्प्यूटर ऑपरेटर खाली बैठे नजर आए।






