जालौन में महिला ने दो लोगों पर लगाया ट्रैक्टर में तोड़फोड़ का आरोप,,मामला दर्ज

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर में रंजिश के चलते ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए महिला किसान ने कोतवाली में तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी जयदेवी ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक ट्रैक्टर है। जिसको समूह के रूप में कुछ लोगों ने मिलकर संयुक्त रूप से खरीदा गया था। उसका ट्रैक्टर पशुबाड़े में खड़ा रहता है। गांव के ही अनिरुद्ध, अनिल व उनके परिजनों ने उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिवार के लोग रात में कोतवाली गए थे। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर देर रात अनिरुद्ध ने अपने भाई अनिल के साथ मिलकर कुल्हाड़ियों से ट्रैक्टर पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें तोड़फोड़ करते हुए देखा। ट्रैक्टर में हुई तोड़फोड़ में उसकी चारों लाइटें, बोनट, डीजल पंप, मीटर प्लेट, स्टियरिंग, ईंधन टंकी, बैटरी, एयर क्लीनर, डीजल फिल्टर, रेडिएटर सहित लगभग सभी पुर्जे क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे उसे आर्थिक क्षति हुई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि शिकायत के आधार सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

जालौन में चाकू लेकर घूम रहे 3 अरेस्ट

जालौन। अलग अलग मामलों में कोतवाली पुलिस ने किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में चाकू लेकर घूम रहे तीन युवकों को पकड़ा है। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस के ओवरब्रिज के पास से संदिग्ध में घूम रहे बजरिया निवासी, जालौन चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने चुंगी नंबर चार के पास संदिग्ध शाहगंज निवासी समीर और एसआई शिवम सेंगर ने कोंच रोड स्थित पावर हाउस के पास से संदिग्ध मोहित सोनी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन अदद चाकू बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों को कोतवाली लाकर पुलिस ने उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।