स्लीपर बस की पिछली सीट पर लगा था पर्दा,,सिर टिकाते ही नीचे गिरा युवक, गम्भीर घायल,, यह है वजह

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । स्लीपर बस की खिड़की खुली थी और पर्दा डला होने के कारण युवक बस से गिरकर घायल हो गया है। गम्भीर रूप से घायल होने पर उसे दिल्ली में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला चुर्खीवाल निवासी सुबोध कुमार प्रजापति ने बताया कि उनका भतीजा अमन बीती 21 अक्टूबर को रात करीब सवा नौ बजे दिल्ली जाने के लिए देवनगर चौराहे से स्लीपर बस में सवार हुआ। उन्हें बस की सबसे पीछे की सीट दी गयी, सीट के पीछे पर्दा पड़ा था। भतीजा बस में जाकर सीट पर टिककर बैठ गया। जब बस चलना शुरू हुई तो अचानक से खिड़की खुल गई और उनका भतीजा बस से सड़क पर गिरकर घायल हो गया। तत्काल उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।