रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर के उचित दर विक्रेता द्वारा राशन की कालाबाजारी किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग, झांसी मंडल से शिकायत कर दुकान के स्टॉक एवं वितरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा नेता संतोष दीक्षित ने मंडलायुक्त झांसी आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि नगर के एक कोटेदार राशन वितरण में धांधली करते हैं। आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से विक्रेता मशीन चलाकर कार्ड धारकों से अंगूठा लगवाकर राशन कार्ड पर जमा दिखा देता है, जबकि राशन मांगने पर राशन न आने की बात कहता है और कुछ दिन बाद आने के लिए कहता है। बाद में चक्कर लगवाने पर जब राशन नहीं मिलता है तो आधे-पौने दाम दे दिए जाते हैं। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने और कार्डधारकों को उनका राशन समय पर दिलाने की मांग की है।






