प्रताड़ना से आजिज हो प्रदीप ने की थी आत्महत्या, आरोपी पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार
(संजय सिंह की रिपोर्ट)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगज कोतवाली क्षेत्र के धनवारा गांव में पत्नी व प्रेमी ने युवक की हत्या नही की थी बल्कि युवक ने पत्नी और प्रेमी की मारपीट से आहत होकर खुद ही फांसी पर झूलकर आत्महत्या की थी। इसका खुलासा बुधवार को पत्नी व प्रेमी को जेल भेजने के दौरान डीसीपी साउथ ने किया।
डीसीपी साउथ राहुल राज ने बताया कि मृतक प्रदीप सिह की पत्नी ज्योति के मायके से परिचित जोगेंद्र उर्फ रंगोली से करीबियां थी। जिसको लेकर जोगेंद्र का मोहनलालगज धनवारा आना जाना शुरू हुआ। इस बीच प्रदीप भी जोगेंद्र करीब आ गया और दोनों घर में ही शराब पीते थे। इसी दौरान ज्योति जोगेंद्र दोनों करीबियां बड़ गई और ज्योति जोगेंद्र के साथ चली गयी। 30 अक्टूबर को बड़ी बेटी ने माँ ज्योति को फोन पर बताया कि पापा प्रदीप से उसके साथ गलत हरकत करते है। इसकी जानकारी होने पर ज्योति और जोगेंद्र ३० अक्टूबर की रात मोहनलालगज के धनवारा आये और आते ही प्रदीप को भला बुरा कहने के साथ बेटी के साथ गलत हरकत करने की बात कहकर बेज्जत करने के साथ मारपीट करने लगे और मारपीट के बाद ज्योति अपनी बेटी को लेकर धनवारा से चली गयी। इसके बाद प्रदीप ने घर के कमरे में पंखे के कुण्डे से फांसी लगा ली। 31 कि सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाकर हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। पर पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या करना स्पष्ट होने के बाद पत्नी ज्योति और जोगेंद्र को आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में जेल भेज दिया गया।
Download our app on playstore : uttampukarnews

पत्नी ने बेज्जत करने की धमकी देकर बनाया था वीडियो
डीसीपी साउथ राहुल राज ने बताया कि पत्नी ज्योति ने बेटी के साथ गलत करने का आरोप लगाकर एक वीडियो भी बनाया था। जिसमे मृतक बार-बार कह रहा था। कि अब ऐसी हरकत नही करूंगा पर पत्नी बार-बार कह रही थी ये वीडियो सभी को दिखाऊंगी और तुम्हे बेज्जत करूंगी आत्महत्या करने की एक वजह ये भी थी।
शरीर मे अन्य चोटे मारपीट के दौरान की है
डीसीपी साउथ के मुताबिक पीएम रिपोर्ट में शरीर पर जो अन्य चोटे आई वह पत्नी और प्रेमी के द्वारा जो मारपीट की गई थी वो चोटे वही पीएम रिपोर्ट में आई है।
Mail us news : uttampukarnews@gmail.com




