एसपी जालौन ने लिया कोतवाली जालौन की कार्यप्रणाली का जायजा,,चौकीदारों को वितरित किया ये सामान

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने कोतवाली जालौन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद कोतवाली क्षेत्र के 32 चौकीदारों को कंबल, टॉर्च और साफा वितरित किए गए। कंबलों का वितरण नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल की ओर से किया गया, जबकि टॉर्च और साफा कोतवाली पुलिस की ओर से दिए गए।
निरीक्षण के दौरान एसपी सुरेश चन्द्र रावत ने कहा कि चौकीदार पुलिस व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांवों और कस्बों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रहती है। पुलिस और चौकीदारों के बीच बेहतर समन्वय रहने से अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने चौकीदारों से पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।कहा कि चौकीदारों का योगदान महत्वपूर्ण है और उनके सम्मान व सुविधाओं का ध्यान रखना भी जरूरी है। वहीं कोतवाली के निरीक्षण में एसपी ने कहा कि सर्दियों के दौरान गश्त बढ़ाई जाए और बेहतर पुलिसिंग की जाए। लोगों से संवाद रखे ताकि सभी प्रकार की गतिविधियों की जानकारी हो सके। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, कोतवाल हरिशंकर चंद, इंस्पेक्टर क्राइम लालबाबू मिश्रा, एसआई शफीक अहमद आदि रहे।