जालौन क्षेत्र में आमने सामने से भिड़ी दो बाइक चार घायल,,एक उच्च संस्थान रिफर

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के बंगरा रोड पर छिरिया और कमसेरा गांव के बीच दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कैलोर निवासी राहुल अपनी पत्नी रूपाली के साथ बंगरा की ओर से जालौन की ओर आ रहे थे। वहीं, गिगोरा निवासी आशीष व रामहेतपुरा निवासी रोहित जालौन से बंगरा की ओर जा रहे थे। जब दोनों बाइक कमसेरा और छिरिया के बीच पहुंची तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ने पर दोनों बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों में टक्कर के बाद बाइक सवार चारों लोग बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया।

अनियंत्रित होकर पलटी पिकप,बाल बाल बचा चालक

जालौन। जालौन-कोंच रोड पर उदोतपुरा पेट्रोल टैंक के पास कोंच की ओर से आ रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
कोंच की ओर से एक खाली पिकअप वाहन जालौन की ओर आ रहा था। इसी दौरान उदोतपुरा पेट्रोल टैंक के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और चालक का हालचाल जाना। गनीमत रही कि पिकअप पलटने के बावजूद चालक गुड्डू निवासी अज्ञात सुरक्षित बच गया। बाद में पिकअप को सीधा किया गया।