जालौन के इस मुहल्ले में बंद पड़े सरकारी प्राथमिक विद्यालय खुलवाने को मुख्यमंत्री को भेजा पत्र,

Oplus_131072

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर की शाहगंज बस्ती में सरकारी प्राथमिक विद्यालय की खुलवाने की मांग नगर के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजकर की है।
मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अशफाक राईन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग पत्र भेजकर लिखा कि शाहगंज बस्ती में बड़ी संख्या में गरीब और दिहाड़ी मजदूर परिवार निवास करते हैं। इन परिवारों के अधिकांश लोग मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बस्ती में सरकारी प्राथमिक विद्यालय नहीं होने के कारण छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते कई अभिभावक अपने बच्चों को दूर स्थित विद्यालयों तक भेजने में असमर्थ हैं। ऐसे में बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित कर शिक्षा विभाग की टीम से बस्ती का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए। साथ ही घर-घर सर्वे कराकर स्कूल जाने योग्य बच्चों की संख्या का पता लगाया जाए। स्थायी विद्यालय भवन बनने तक किसी उपयुक्त सरकारी भवन या वैकल्पिक स्थान पर पढ़ाई शुरू कराने की व्यवस्था की जाए।