जालौन क्षेत्र में रंजिश के चलते युवक पर हमला,,पुलिस ने शुरू की जांच

Oplus_131072

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रंजिश के चलते गाय बांधकर घर लौट रहे युवक पर हमला कर उसे घायल करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरारीराजा निवासी धरमजीत उर्फ पन्नी ने पुलिस को बताया कि गुरूवार की रात करीब आठ बजे वह अपने पशुबाड़े में गाय बांधकर वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में जब वह राजू व अजय के घर के बाहर से निकल रहा था, तभी अजय व राजू और राजू ने रंजिश के चलते उसे रोक लिया और गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उस ओर हसिया से हमला कर दिया, जिसमे उसे चोटे आई हैं और वह घायल हो गया। जब वह बचने के लिए चिल्लाया तो पत्नी मौके ओर आ गई। जिसे देखकर दोनों जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।