ठण्ड में सड़कों पर सोने वालों के लिए किये गये रैन बसेरा, अलाव, भोजन समेत अन्य व्यवस्थाएं: डीएम

निराश्रितों को गर्म कपड़े दान करने के लिये जोन कार्यालयों पर बनाये गये कपड़ा बैंक: नगर आयुक्त

रिपोर्ट – संजय सिंह

लखनऊ। जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा इस बार ठण्ड में सडकों पर सोने वाले प्रवासी, मजदूर, बेघर एवं निराश्रित आदि लोगों के लिए लखनऊ शहर में रैल बसेरा, भोजन, अलाव समेत अन्य व्यवस्थाए किये गये है। महापौर संयुक्ता भाटिया एवं जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में नगर निगम के स्मार्ट सिटी कार्यालय में एक प्रेसवार्ता की गयी। जिसमे नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हिमांशु गुप्ता, अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह, पीओ डूडा सुधीर कुमार सिंह व विभिन्न व्यापार मंडलो के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि आश्रय गृहों का उद्देश शहरी बेघरों जैसे खुले एवं सड़को के किनारे सोने वाले दिहाड़ी मजदूर एवं निराश्रित एवं बेघर लोगों को रैन बसेरो के प्रति जागरूक करके उनको नजदीकी नगर निगम के रैन बसेरो तक लेकर जाना, जिससे उनको शीत लहर एवं ठण्ड के प्रकोप से बचाया जा सके। उन्होंने बताया की लखनऊ शहर में 17 स्थाई व 7 अस्थाई रैन बसेरे है जिसका संचालन स्वयंसेवी संस्थाओ एवं नगर निगम के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रैन बसेरो में रहने वाले लोगों के लिए कम्युनिटी किचन की शुरुआत की जा रही है जिसके लिए जन मानस, धर्मिक संस्थाओ एवं व्यापार मंडलों से सहयोग करने की अपील की गई है, जिससें सभी रैन बसेरो में सोने वाले निराश्रित लोगों को रात्रि भोजन प्रदान किया जा सके। ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि निराश्रित लोगों को शीत लहर से बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। जिसमे ज़िला प्रशासन के समस्त अधिकारीगण द्वारा रात्रि में भृमण शील रहते हुए ज़रूरतमन्द लोगों को कम्बलों का वितरण और निराश्रित लोगो को रैनबसेरों में पहुँचाया जा रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा संचालित कंट्रोल एन्ड कमाण्ड सेंटर का हेल्पलाइन नम्बर 0522-4523000 भी जारी किया गया है। जिस पर कॉल करके लोग रैनबसेरों की जानकारी प्राप्त कर सकते है तथा खुले में सोने वालों को रैनबसेरों में पहुचाने के लिए सूचना भी दर्ज करा सकते है। ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में रैनबसेरों की कोई भी कमी नही है। आवश्यकता पड़ने पर अस्थाई रैनबसेरे भी बनवाए जाएगें। इसके साथ ही अलाव के लिए पॉइंट चिन्हित करा लिए गए है और सूखी लकड़ियों का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है।
महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया की लखनऊ में अस्थाई रैन बसेरे भी बनाये जा रहे है जिससे प्रवासी मजदूरों की ज्यादा से ज्यादा मदद की जा सके। नगर आयुक्त ने अवगत कराया कि रात्रि में भ्रमण अभियान निरंतर चलते रहेंगे जिससे रात्रि में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए बल्कि रैन बसेरो में सोये। उनके द्वारा बताया गया की नगर निगम द्वारा सभी जोनल कार्यालयों में कपड़ा बैंक बनाया गया है जिससे शहर के लोग

अगर गर्म कपड़े देना चाहते है तो उन कार्यालयों एवं रैन बसेरो में गर्म कपड़े दे सकते है।
आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा नगर निगम द्वारा संचालित 10 रैन बसेरों में कम्युनिटी किचन शुरू करने एवं अन्य ज़रूरी सामग्री प्रदान करने के लिए आश्वासन दिया गया ।

Leave a Comment