3 दिन पहले हुई थी मौत,,पोते के जिंदा होने का दादी को आया सपना, परिवार ने खोदी कब्र,,

(रिपोर्ट – संजय सिंह )

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले मृत बच्चे की कब्र को बुधवार खोदकर शव को परिवार ने इसलिए निकाला कि बच्चे की दादी को उसके जिंदा होने का सपना आया था। चिकित्सकों का मनाना है कि अंधविश्वास के चलते ऐसा किया गया है।
सैदपुर महरी गांव में रहने वाले तीन वर्षीय अक्षय की तबीयत खराब होने के चलते तीन दिन पहले मौत हो गई थी। परिवार ने शव को गांव के बाहर क्रीमेशन ग्राउंड में दफनाया था। तीन दिन बाद बच्चे की दादी को यह सपना आया कि उनका पोता अभी जिंदा है। इसके बाद दादी ने पूरे सपने की जानकारी परिजनों को दी। इस पर घरवालों ने कब्र खोदकर मृत बच्चे को लेकर बलरामपुर अस्पताल पहुंचे गए।
इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों मृतक मासूम को देखा और बताया कि इसकी मौत हो चुकी है। लेकिन घरवाले मनाने को तैयार नहीं थे। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार को सांत्वना के लिए बच्चे का दोबारा चेकअप कराया, लेकिन बच्चे ने कोई रिस्पॉन्स नहीं किया क्योंकि तीन दिन पहले उसकी मृत्यु हो चुकी थी। एडीसीपी वेस्ट चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि बच्चे की दादी को सपना आया था कि उनका पोता जिंदा है, इसी वजह से परिजन ने दफनाए गए शव को बाहर निकाला है।

Leave a Comment