मुख्यमंत्री ने विधानसभा विधान
भवन में विधायी डिजिटल वीथिका का किया लोकार्पण ,,कही ये बात

विधान मण्डल के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा प्राप्त कर
विधान मण्डल के सदस्यगण व हमारे युवा लोकतांत्रिक
मूल्यों को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की उपस्थिति में विधायी डिजिटल वीथिका का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री योगी ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश विधान मण्डल देश का सबसे बड़ा विधान मण्डल है।

इस विधायी डिजिटल वीथिका के माध्यम से उत्तर प्रदेश विधान मण्डल के वर्ष 1887 से अब तक के सम्पूर्ण विधायी इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं को देखा जा सकता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान मण्डल के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा प्राप्त कर विधान मण्डल के सदस्यगण व हमारे युवा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। लखनऊ आने वाले अतिथिगण भी इस डिजिटल वीथिका के माध्यम से हमारे विधायी इतिहास को जान सकेंगे।


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री शसुरेश कुमार खन्ना, विधान मण्डल के सदस्यगण तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Download our app on playstore for the latest news : uttampukarnews

Leave a Comment