रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today। जालौन क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग में कागजों पर खेल का मैदान बना है लेकिन धरातल पर इसका कोई अस्तित्व नहीं है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में खेल मैदान के लिए सरकारी अभिलेखों में खेल के मैदान के निर्माण, कटीली तार लगाने और समतलीकरण के लिए बजट जारी कर दिया गया, धरातल पर उसका कोई वजूद ही नहीं है। ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने आरोप लगाया कि उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। जब उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि वित्तीय वर्ष 2024-2025 के सितंबर महीने में ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग में खेल का मैदान निर्माण, तार बाड़ लगाना और समतलीकरण व्यय दर्शाया गया है। यह कार्य राज्य के पांचवें वित्त आयोग के तहत कराया गया था। सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक यह कार्य वर्ष 2022-2023 की योजना के तहत स्वीकृत किया था। जबकि सचिव का कहना है कि गांव में कोई खेल का मैदान नहीं है। बताया कि उन्होंने 18 जुलाई को गांव के खेल के मैदान की दो साल से सफाई नहीं होने से संबंधित शिकायत की थी। जिसके निस्तारण में यह चौंकाने वाली जानकारी सचिव द्वारा दी गई है कि गांव में कोई खेल का मैदान नहीं है। यदि गांव में खेल का मैदान नहीं है तो वह व्यय की गई धनराशि कहां खर्च हुई है इसकी जांच कराई जाए।
जालौन की इस मस्जिद में 12 अगस्त को होगा उर्स का आयोजन
जालौन। आगामी 12 अगस्त को मोहल्ला नारोभास्कर स्थित सुबहानी जामा मस्जिद में उर्स ए आला हजरत मनाया जाएगा। जिसको लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सुबहानी जामा मंिस्जद के इमाम मौलाना शहाबुद्दीन ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी सुबहानी जामा मस्जिद में उर्स ए आला हजरत मनाया जा रहा है। इसके लिए 12 अगस्त का दिन तय किया गया है। उर्स में मेहमान खुसूसी के तौर पर बरेली शरीफ से हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती आरिफ रजा कुरैशी तशरीफ ला रहे हैं। उनके साथ मौलाना अनवार अहमद कानपुरी, शायरे इस्लाम मुहम्मद अली फैजी भी तशरीफ लाएंगे। उन्होंने कहा कि उर्स ए आला हजरत को लेकर सभी अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं। बैठक में लोगों को उर्स की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां दी गईं। उन्होंने नगर व क्षेत्र के लोगों से भी उर्स में तशरीफ लाने की अपील की है।





