जालौन में श्रद्धापूर्वक मनाई गई ‘नेताजी’ मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती,,सपाइयों ने अर्पित किए श्रदासुमन

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । समाजवादी पार्टी नगर इकाई जालौन के तत्वावधान में रविवार (22 नवंबर) को पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित श्रद्धेय स्व. मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की 87वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थित लोगों ने 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में एक साधारण किसान परिवार में जन्मे नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि ‘धरतीपुत्र’ नेताजी ने आजीवन किसानों, गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हक व सम्मान की लड़ाई लड़ी।
पदाधिकारियों ने प्रदेश व देश के विकास में उनके द्वारा दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए संकल्प लिया कि सभी कार्यकर्ता उनकी समाजवादी विचारधारा और दिखाए गए मार्ग पर चलकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, गजराज कुशवाहा, चंद्र प्रकाश उर्फ थोपन यादव, मोनू यादव ,सुरेशराव डेंगरे, सभासद नरसिंह यादव, सरताज वारसी, शोभाराम जाटव, रामजी याज्ञिक, पूर्व सभासद गजेंद्र सिंह कुशवाहा, रणवीर यादव, जाकिर सिद्दीकी, राज मंसूरी, सुनील वर्मा, कुंवर सिंह यादव, नफीस खान, महाते यादव, रमाकांत निरंजन, नीलू राजा हरदोई, कमलेश यादव, दुर्गेश यादव, कल्लू महाराज उरगांव, शिवम यादव ‘शिब्बू’, अनुराग यादव, दीपक कुशवाहा, दिलीप यादव, अमर सिंह कुशवाहा, अक्षत चंसौलिया, चंद्रपाल वर्मा, भरत वर्मा, मंगल यादव, प्रद्युम्न यादव, रामलखन पाल सहजादपुरा, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़