लखनऊ में कलियुगी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या,पूंछतांछ में पुलिस को बताई यह बात

Oplus_131072

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

Lucknow news today।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में बीते दिनों हत्या कर फेंकी गई लाश की गुत्थी आज पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस के अनुसार मृतक एक प्रतिष्ठित स्कूल में नौकरी करता था और उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने जारी किया बयान

इस घटना के खुलासे के संबंध में पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि 17.11.2026 को लोटस पोर्टिको ओरोसिटी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला था। जिसकी पहचान दीपक कुमार कश्यप पुत्र मौजीलाल निवासी ग्राम मोहउद्दीपुर महमूदाबाद सीतापुर के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम में हत्या होने की पुष्टि हुई थी। मृतक के भाई के रामू कश्यप पुत्र मौजीलाल निवासी ग्राम मोहद्दीपुर जनपद सीतापुर के तहरीर के आधार पर थाना जानकीपुरम पर मु0अ0स0 226/26 धारा 103(1)/238/61(2) BNS बनाम ज्योति कश्यप व अन्य के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु डीसीपी उत्तरी की स्वाट/सर्विलांस टीम एवं थाना जानकीपुरम पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन, मोबाइल सर्विलांस तथा अन्य तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों का संकलन एवं विश्लेषण करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
2. घटना के अनावरण एवं पुलिस कार्यवाही का विवरण-
घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकरण में मृतक की पत्नी ज्योति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ मे अभियुक्ता ने बताया कि मृतक दीपक से तीसरी शादी थी। इसके दूसरे पति से एक 6 साल की बेटी है। 2023 में दीपक से शादी की, दीपक की भी यह दूसरी थी। दीपक की पहली शादी से 3 बच्चे थे। शादी के बाद दीपक और ज्योति अपने बच्चों के साथ थाना गुडम्बा क्षेत्र में ज्योति के माता पिता के साथ रहते थे। लगभग डेढ़ साल पहले CMS स्कूल अलीगंज में पति दीपक ड्राइवर का और यह आया का कार्य करने लगे।
जिसके चलते अपने सभी बच्चों को ज्योति के माता पिता के पास छोड़ स्कूल के पास रहने के लिए कमरा ले लिया। जब से यहां आए तब से पति दीपक का व्यवहार बदल गया। मेरे साथ शराब पीकर मारपीट करता था। दीपक अक्सर खुद दारु पीता था तथा अभियुक्ता को भी दारु पिलाता था रात मे अप्राकृतिक यौन संबंध के लिए मजबूर करता था। लगभग 1 साल पहले दीपक के दोस्त मनोज के संपर्क में आई। दीपक शराब पीने के लिए इसे घर लाया था। फिर हम दोनो लोग मिलने लगे जिसको देख कर दीपक अक्सर नाराज होता था।
ज्योति ने अपनी परेशानी मनोज को बताई थी। तलाक लेने के लिए कहा था, किंतु यह इसकी तीसरी शादी थी इसी की बदनामी होती की अपने पति बदलती रहती है, मां बाप का भी सहयोग नहीं था। इसलिए बर्दाश्त करती रही। लगभग 1 महीने पहले दीपक की बेटी जो इसके मा बाप के साथ रह रही थी बिना बताए घर छोड़ कर चली गई जिसके संबंध में थाना जानकीपुरम पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसके बाद मेरे बाप ने कहा कि अपने बच्चे अपने पास रखे हम नहीं सम्भाल पाएंगे। मेरी बेटी और दीपक के अन्य दो बच्चे हमारे साथ आ गए।
लगभग 15 दिन पहले मैने दीपक को मेरी 6 साल की बेटी को अश्लिल वीडियो दिखाते हुए, गलत तरीके से टच करते देखा था। तंग आकर मनोज को बताया कि दीपक से परेशान हो गयी हूँ अब मुझे बरदाश्त नही हो रहा है। इस पर हम दोनो ने दीपक को मार डालने की योजना बनाई ।
घटना वाले दिन दिनांक 16/11/2026 को रात में दीपक ने शराब पी थी। मुझे भी शराब पीने के लिए विवश किया था किंतु पी नहीं। देर रात मैने अपनी तबियत खराब होने और डॉक्टर के पास जाने के लिए बताया। फोन कर के मनोज को बुलाया। मनोज की मोटरसाइल पर हम तीनों ओरो सिटी के पास घटनास्थल पहुंचे। वहा उल्टी करने के बहाने उतरे, दीपक और मनोज आपस में बात कर रहे थे और पीछे से ईंट से दीपक पर वार कर दिया। तथा बाइक में पड़े कपड़े को मुह में ठूस कर,पैर से गला दबाकर हत्या कर दिया । हत्या करने के बाद दोनो अभियुक्तगण फरार हो गये थे।
पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की पहचान करते हुए उनकी तलाश की गई। इसी क्रम में थाना जानकीपुरम पुलिस एवं डीसीपी उत्तरी की स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में छुईयापुरवा ठेके के बगल पेड़ के पीछे रोड के किनारे से अभियुक्ता ज्योति कश्यप पत्नी स्व0 दीपक कश्यप निवासिनी- ग्राम काशीपुरवा थाना बदोसराय जिला बाराबंकी हाल पता- छुईयापुरवा पानी की टंकी के पास थाना जानकीपुरम लखनऊ उम्र- करीब 25 वर्ष को समय 08.10 बजे गिरफ्तार किया गया । मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़