जालौन में शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, एसडीएम और नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में रविवार, 22 नवंबर को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ उपजिलाधिकारी जालौन एवं नगर पालिका चेयरमैन ने मुरली मनोहर स्कूल स्थित बूथ पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। अभियान के तहत नगर में 31 बूथ और चार ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं। नगर में शून्य से पांच वर्ष तक के कुल 9537 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रविवार को बूथों के माध्यम से 4305 बच्चों को दवा पिलाई गई।

अभियान के सफल संचालन के लिए सात सुपरवाइजर और दो मेडिकल ऑफिसर की तैनाती की गई है। सोमवार, 23 नवंबर से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रह जाए ।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़