लखनऊ । उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद में हुई मां बेटी के संदिग्ध हालात में जलने का मामला आज विधानसभा में गुंजा। कानपुर देहात में हुई घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
Download our app on playstore : uttampukarnews

नेता विपक्ष श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्राइम लगातार बढ़ रहा है जो घटना अभी हाल में कानपुर देहात में हुई अगर प्रशासन जागरूक होता और प्रशासन अगर न्याय देता और न्याय के लिए काम करता तो शायद मां बेटी को इस तरह से जलाया नहीं जा सकता।विधानसभा में चल रहे सत्र में में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोई कल्पना कर सकता है कि जिस प्रदेश की सरकार 1 ट्रिलियन डॉलर की एकोनोमी का सपना देख रही है और उसी प्रदेश में मां बेटी को जिंदा जला दिया गया हो और प्रशासन भाग गया हो जिस प्रशासन को उसे बचाने की जिम्मेदारी व प्रशासन भाग गया। उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों ने भी यह सब देखा और उस बुजुर्ग पिता और पति ने अपने सामने अपनी बेटी और पत्नी को आंखों के सामने जलते देखा यह सरकार है आपकी याद रखिए बुलडोजर में दिमाग नहीं होता वह कैसे देखेगा उसको कहां जाना है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने क्या कहा देखिये हमारी चैनल : up news sirf sach
Subscribe on YouTube : up news sirf sach




