विधानसभा में प्रयागराज घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया जवाब,, कहा अपराधी कोई हो उसे मिट्टी में मिला देंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मैं बीते कल हुई बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या का मामला आज विधानसभा में भी उठा। विधानसभा में उठे इस मुद्दे का प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब देते हुए कहा कि अपराधी कोई भी हो उसे मिट्टी में मिला देंगे।

सीएम योगी ने अपने भाषण में कहीं यह बात

विधानसभा सत्र में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल जो घटना प्रयागराज में हुई वह बहुत ही दुखद है। सरकार ने उसका संज्ञान लिया है। सीएम श्री योगी ने कहा कि वह इस के लिए पूरे सदन को आश्वस्त करते हैं कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के अंतर्गत सरकार जो कार्य करती रही वही करेगी और इसके परिणाम भी जल्द सामने आएंगे इसमें कोई संदेह नहीं । सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कि जो यह अपराधी और माफिया हैं आखिर यह पाले किसके द्वारा गए । सीएम श्री योगी ने कहा कि यह जिस माफिया के खिलाफ हंगामा कर रहे हैं यह सच नहीं है कि उसे समाजवादी पार्टी ने पाला था। उन्होंने कहा कि वह किसी भी पार्टी का हो क्या यह अपराधी नहीं था। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ माफियाओं को प्रश्रय देंगे और दूसरी तरफ दोषारोपण भी करेंगे। सुनिए सीएम योगी ने विधानसभा में क्या कहा हमारे चैनल पर

Subscribe on YouTube : up news sirf sach

Leave a Comment