सोमवार को देश के सभी राज्यों की राजधानी में विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के पुतलो की होली जलाएंगे व्यापारी,,

Lucknow । यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के बैनर तले राजधानी के व्यापारी विदेशी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन,ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट सहित ई-कॉमर्स कंपनियों के पुतलो की होली जलाएंगे
इस सम्बंध में व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के मनमाने ढंग से किए जा रहे व्यापार पर अंकुश नहीं लगा तो परंपरागत व्यापारी पूर्णतया चौपट हो जाएंगे।

Download our app on playstore for the latest news : uttampukarnews

अमेजॉन, फ्लिपकार्ट सहित अनेक ई-कॉमर्स कंपनियों के मनमाने ढंग से किए जा रहे व्यापार के कारण देश के परंपरागत व्यापारियों के चौपट हो रहे व्यापार को बचाने के उद्देश्य से तथा देश में “ई कॉमर्स पॉलिसी” लागू करने की मांग को लेकर कनफेडरेशन ऑफ इंडिया ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के आवाहन पर सोमवार, 6 मार्च को देश के सभी प्रमुख राज्यों की राजधानी में व्यापारियों द्वारा विदेशी e-commerce कंपनी अमेजॉन सहित ई-कॉमर्स कंपनियों के पुतले जलाकर देश के परंपरागत व्यापारियों के व्यापारियों को बचाने की सरकार से मांग करेंगे।

Contact for advertisement : 9415795867


कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया वर्तमान में परंपरागत व्यापारियों का विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के कारण व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है यह कंपनियां मनमाने ढंग से देश के नियम कानूनों का उल्लंघन करते हुए व्यापार कर रही हैं जिसके कारण परंपरागत व्यापारियों के सामने अपने व्यापार को बचाने की बहुत बड़ी चुनौती आ गई है उन्होंने कहा देश में “ई कॉमर्स पॉलिसी” तुरंत लागू होनी चाहिए ताकि इन कंपनियों के मनमाने ढंग से किए जा रहे व्यापार पर अंकुश लग सके।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया सोमवार 6 मार्च को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के बैनर तले उदय गंज चौराहे पर अपराहन 3 बजे विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के पुतलो की होली जलाई जाएगी जिसमें राजधानी की प्रमुख बाजारो के व्यापार हिस्सा लेंगे।

Leave a Comment