यूपी के औरैया में आगामी लोकसभा की तैयारियों को लेकर बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुटे भाजपाई,,,

बूथ स्तर पर खुद को मजबूत करेगी बीजेपी,

(रिपोर्ट – अमित चतुर्वेदी )

औरैया (दिबियापुर )। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में रविवार को विधानसभा दिबियापुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांती मिश्रा के द्वारा बूथ सशक्तिकरण की कार्यशाला का आयोजन नगर के नारायणी मंडापम में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस मौके पर उनके साथ मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपी चरन वर्मा,जिला महामंत्री चन्द्रकांत्ती मिश्रा जिला उपाध्यक्ष अमरचंद्र राठौर रहे ।भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा ने कार्यशाला की शुरुआत सभी मंचासीन के साथ दीनदयाल उपाध्याय एवम श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर की ।

तत्पश्चात जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा ने बताया कि बूथशशक्ति करण को लेकर संगठन ने अल्पकालीन विस्तारक हर शक्ति केंद्र पर बनाए हैं ये विस्तारक सिर्फ 10 दिनों के लिए हैं तथा अपने अपने शक्तिकेंद्र पर विस्तार की योजना को क्रियान्वित करना है । उन्होंने बताया की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमेशा जन आंदोलन का कार्य किया है रामजन्म भूमि में मंदिर बनवाने के लिऐ धन एकत्रित करने के तहत राष्ट्र भर की सेवा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जी जान से लग गए। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है की भारत का विश्व में गौरव बना रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी सोच के साथ काम कर रहे हैं तथा उन्होंने आगे कहा की सरल ऐप में सभी कार्यकर्ताओं को अपना प्रोफाइल अपलोड करना है और सहकारिता ,नगर पंचायत का चुनाव आ रहा है और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को मोदी जी की और योगी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं के आम जन मानस को बताएं।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने सहकारिता चुनाव के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की।भाजपा जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह गौर महामहिम राष्ट्रपति भाषण की प्रति सेक्टर बाई सेक्टर वितरित करने की कार्ययोजना बताई। आई टी सेल के रजत दीक्षित ने सरल एप के बारे में जानकारी दी। इस मौके कुलदीप दुबे,जीत कुमारी दुबे,जिला महामंत्री शिव सिंह भारती,ललिता दिवाकर,अभय सेंगर,मंडल अध्यक्ष दिबियापुर जगमोहन सिंह चौहान, इंद्र सिंह पाल,गोविंद मिश्रा,राघव मिश्रा,अवधेश शुक्ला, डा सुबेंद्र सिंह ,सौरभ राजपूत सहित दिबियापुर विधानसभा के पार्टी के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्तिकेंद प्रभारी, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Comment