विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक,,, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही ये बड़ी बात

Lucknow । उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गुरुवार को विपक्ष पर जमकर हमला बोला । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने समाजवादी पार्टी को खूब आड़े हाथों लिया । उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गोमती रिवर फ्रंट घोटाले का मामला किसी से छिपा नहीं है जिसकी अभी भी जांच सीबीआई कर रही है। इसी प्रकार जेपी एनआईसी घोटाला जिसमें उत्तर प्रदेश की एजेंसी जांच कर रही है उसमें भी घोटाला पाया गया था।

इसके अलावा नोएडा ग्रेटर नोएडा में जमीन आवंटन के मामले में बड़े घोटाले हुए थे जिसका उल्लेख सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में किया था । सपा पर हमला करते हुए श्री पाठक ने कहा कि इसी तरह राशन घोटाला भी हुआ था खनन घोटाला इसके बाद पूरा देश और प्रदेश जानता है कि समाजवादी पार्टी जब-जब सत्ता में रही है उसने जनता के पैसे का खुलेआम बंदरबांट किया है। उन्होंने कहा कि घोटाले के मामले में तत्कालीन खनन मंत्री अभी भी जेल में है इसके अलावा लैपटॉप वितरण के मामले में भी घोटाला हुआ था। उन्होंने और क्या कहा आप भी सुनिए

डिप्टी सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये कही बात

Leave a Comment