जालौन नगर में साप्ताहिक बाजार बंदी को हवा में उड़ा रहे दुकानदार,,

(ब्यूरो रिपोर्ट)

जालौन (उरई)। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के नगर जालौन में साप्ताहिक बंदी का असर बेअसर साबित हो रहा है। अधिकारियों के निर्देश के बाद भी बाजार बंदी पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही है। साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें खुलने से नियमों का पालन करने वाले दुकानदार मायूस हैं।


हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन नगर में सोमवार का दिन साप्ताहिक बंदी के लिए निर्धारित है। पूर्व में अधिकारियों के आकस्मिक भ्रमण के चलते नगर में स्थित सभी दुकानें साप्ताहिक बंदी के दिन बंद ही रहने लगी थीं। बताया जा रहा है कि कभी कभार अधिकारियों का भ्रमण होता है तो दुकानें बंद हो जाती हैं। लेकिन नियमित भ्रमण न होने से दुकानदार अपनी अपनी दुकानें खोलने लगते हैं इससे उन दुकानदारों को नुकसान होता है जो नियम का पालन करते हुए अपनी दुकानों को बंद रखते हैं। शुरूआत एक दो दुकानों के खुलने से होती है। धीरे धीरे आधा बाजार खुलने लगता है। इनमें शराब ठेका गली, पुरानी नझाई गली के आसपास के अलावा सब्जी मंडी और तहसील रोड पर व कांजी हाउस चौराहे के आसपास, चुर्खी रोड आदि स्थानों के दुकानदार अपनी अपनी दुकानें खोले रहते हैं। ऐसे में नगर के विनय, महेश, प्रतीक, अफजल आदि ने साप्ताहिक बाजारबंदी के नियम का पालन सख्ती से कराने की मांग श्रम प्रवतर्न अधिकारी से की है।

Leave a Comment