लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक कुमार रायने छात्र को भेंट की वह सौगात ,,, छात्र के निकल आए खुशी से आंसू

Lucknow news : लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक कुमार राय ने आज विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक दिव्यांग छात्र को वह खुशी दी है जिससे उसे आने जाने में कोई परेशानी ना हो । दरअसल विश्वविद्यालय के कुलपति ए के राय ने आज एक दिव्यांग छात्र को बैटरी चलित ट्राई साइकिल भेंट की है ।

कुलपति द्वारा मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल पाकर छात्र की खुशियां देखते ही बन रही।

मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ विश्वविद्यालय मैं बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र नवनीत कुमार सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष छात्रावास में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा है । बताया जा रहा है कि छात्र को अपनी क्लास अटेंड करने व कहीं आने जाने में काफी परेशानी होती थी । इस बात की जानकारी होने पर आज विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक कुमार राय ने दिव्यांग छात्र नवनीत कुमार सिंह को बैटरी चालित ट्राई साइकिल भेंट की। कुलपति द्वारा बैटरी चलित ट्राई साइकिल पाकर छात्र की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।

Leave a Comment