उरई के पूर्व नगर पालिका चेयरमैन के आवास पर हषोर्ल्लास के साथ मनाया कांशीराम का जन्मदिन,,,

मान्यवार के सिद्धांतों का जीवन के अंतिम सांस तक पालन करूंगाःविजय चौधरी

(ब्यूरो रिपोर्ट)

उरई (जालौन)। यूपी के जालौन जनपद में बुधवार को नगर पालिका परिषद उरई के पूर्व अध्यक्ष विजय चौधरी के आवास पर मान्यवर काशीराम का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विजय चौधरी ने कहा कि मेरे जीवन का लक्ष्य है कि मैं जन जन तक मान्यवर के सपनों को पहुँचाऊ और उनके सपनों का अंतिम सांस तक पालन करूंगा। मान्यवार काशीराम के 89 वां जन्मदिन मनाते हुए सैकड़ों की संख्या में विजय चौधरी के समथर्क उनके आवास पर मौजूद रहे।

विजय चैधरी दो बार नगर पालिका उरई से चेयरमैन रह चुके है और विधानसभा व लोकसभा का भी चुनाव लड़ चुके है, युवाओं में विकास पुरुष के नाम से मशहूर विजय चौधरी बहुत कम उमर में सक्रिय राजनीति में आ गए थे। मान्यवार के जन्मदिन पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से हर समाज का उत्थान हुआ पर एक विशेष समाज को उत्थान की अभी और आवश्यकता है। मान्यवार के स्वप्न था हर वर्ग के उत्थान हो और समाज के दबे कुचले तबके पर कोई अत्याचार न कर सके। इस मौके पर आयोजित कायर्क्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन एवं कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समतामूलक समाज की स्थापना करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कायर्क्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि उन्होंने बसपा बनाकर हर वर्ग एवं जातिविहीन समाज का सपना देखा था, जो धीरे-धीरे साकार हो रहा है। समतामूलक समाज बनाकर भाईचारा पैदा कर देश को पुनः सोने की चिड़िया बनाना है। आज 27 प्रतिशत पिछड़े वर्ग के लोगों को जो लाभ मिला है, इसका पूरा-पूरा श्रेय कांशीराम जी को जाता है। इस अवसर पर विजय चौधरी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उरई, पूवर् जिला पंचायत सदस्य अल्ताफ हुसैन, कैलाश प्रजापति, सीमा, रश्मि, शोभा, पप्पू दोहरे, दिलीप कुमार, आनन्द पिंटू, उदय वीर दोहरे, विनोद गौतम, अमन, भारती पेंटर, बाबा चौधरी, शाहिद बैग, राजेश भारती, आशु हाफिज, नीरज राज, प्रिंस राव, संजय चैधरी, आशीष, ब्रजेन्द्र, योगेश, अमन गौतम आदि सैकड़ों कायर्कतार् उपस्थित रहे।

Leave a Comment