यूपी में 65 घण्टे चली विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त,, कर्मचारी नेता ने किया ऐलान

Lucknow । उत्तर प्रदेश में 3 दिनों से चल रही विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल आज समाप्त हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज दोपहर ऊर्जा मंत्री और विद्युत कर्मचारी संगठन के नेताओं के बीच हुई बैठक में इस हड़ताल को समाप्त करने की सहमति बनी। रिपोर्ट के अनुसार विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने की घोषणा विद्युत कर्मचारी संगठन संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने की है।


उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में पिछले 3 दिनों से विद्युत विभाग कर्मचारी अपने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार की दोपहर संघर्ष समिति के संयोजक और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद कर्मचारी नेता शैलेंद्र द्विवेदी यह हड़ताल वापस करने की घोषणा की है । बताया जा रहा है कि यहां पर ऊर्जा मंत्री और कर्मचारी नेताओं के बीच में इस बात पर सहमति बनी कि संघर्ष समिति के पदाधिकारी के खिलाफ जो मामले दर्ज हुए हैं वह वापस लिए जाएंगे इसके अलावा जिन कर्मचारियों को काम से निकाला गया है उनकी भी वापसी होगी । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन्हीं शब्दों पर सहमति बनने के बाद आज हड़ताल समाप्त हो गई है।

हड़ताल समाप्ति की जानकारी देते ऊर्जा मंत्री

Leave a Comment