औरैया में सदर विधायिका व पुलिस महानिरीक्षक ने महिला थाने में बने किड्स जोन का किया शुभारंभ,,

(रिपोर्ट – अमित चतुर्वेदी )

औरैया। शासन के मंशा के अनुरूप यूपी पुलिस में सेवा देने वाली महिलाओ की सुविधा हेतु चैत नवरात्रि के अवसर पर महिला सम्मान में बुधवार को पुलिस अधीक्षक चारू निगम की उपस्थिति में मुख्य अतिथि सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया व महानिरीक्षक कानपुर, कानपुर परिक्षेत्र प्रशांत कुमार ने नव निर्मित महिला थाना पुलिस मुख्यालय ककोर में उपस्थित होकर औऱैया पुलिस में सेवारत महिलाओं की बेहतर सुबिधा व उनके बच्चों के शारीरिक/मानसिक विकास को बेहतर करने के क्रम में किड्स जोन का उद्धाटन मुख्य अतिथिगण द्वारा रिबन काटकर किया गया ।

किड्स जोन में बच्चो के सर्वांगीण विकास हेतु उनके खेलने व मनोरंजन के साथ पढ़ने की व्यवस्था की गयी है । अतिथियों द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों को मिष्ठान आदि वितरित किया गया जिसे पाकर बच्चें अत्यन्त प्रसन्न हुये व उनके चेहरे खिल उठे ।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधि0/कार्म0गण व बच्चों के परिवारी जन उपस्थित रहें ।

Leave a Comment