शारीरिक दक्षता के लिए व्यायाम जरूरी-आदित्य यादव*
(रिपोर्ट – अमित चतुर्वेदी)
Auraiya । यूपी के औरैया जनपद के बिधूना कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के समीप स्थित रोहित जिम सेंटर का उद्घाटन सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के पुत्र व पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस मौके पर पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य एवं शारीरिक दक्षता के लिए व्यायाम बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं में शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए के प्रति ललक बढ़ रही है और ऐसे में जिम सेंटर ही उनके लिए बेहतर विकल्प एवं वरदान सावित हो रहे हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत बिधूना के पूर्व अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा, भाजपा नेता भानू ठाकुर, प्रधानाचार्य रवि यादव, गुरु जिला पंचायत सदस्य कल्लू यादव रॉकी, हिमांशु सक्सेना आदि प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद थे। जिम सेंटर के संचालक रोहित यादव द्वारा उपस्थित अतिथियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किए जाने के साथ उनका आभार भी व्यक्त किया गया।





