मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे,,, देखिए पूरी खबर

देखिये खबर हमारी चैनल पर

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में स्थित लोक भवन में विभिन्न विभागों में अधिकारी पदों पर चयनित 496 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं ई-अधियाचन पोर्टल का उद्घाटन किया।यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार के अंतर्गत आयोजित होगा। इसमें राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में सफल हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए प्रोग्राम में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सहित कई विभागों के मंत्री एवं अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ब्यान।

लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 496 अभ्यर्थियों को नव चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई देता हूं पिछले 6 वर्ष के अंदर हमारी सरकार ने 5.50 लाख सरकारी नौकरियां दी है आज के 6 वर्ष पहले इन्हीं नौजवानों के सामने प्रदेश के बाहर अपनी पहचान छुपानी पड़ती है आज अपनी पहचान और उत्तर प्रदेश की पहचान छुपाने की जरूरत नहीं है पहले ट्रांसफर पोस्टिंग ताश के पत्ते की तरह से होती थी यूपी में पिछले 6 वर्षों में कोई भी दंगा नहीं हुआ.

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कही ये बात

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का ब्यान।निष्पक्ष तरीके से भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है 2017 से पहले क्या स्थिति थी किसी से छुपा नहीं अवस्था में शासन से बीजेपी सरकार ने मुक्ति दिलाई आप देश के सबसे तेजी के साथ बढ़ने वाले राज्य के साथ सरकार प्रगति के साथ हर कदम पर रहेगी।

Leave a Comment