हल्द्वानी कारागार में निरुद्ध 44 बंदी मिले hiv पॉजिटिव,, इलाज जारी

उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हल्द्वानी की कारागार में निरुद्ध 44 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं इनमें एक महिला भी बताई जा रही है । फिलहाल डॉक्टर इन बंदियों को नाको के दिशा निर्देशों के अनुसार इलाज कर रहे हैं।
न्यूज़ एजेंसी ए एन आई के अनुसार हल्द्वानी जेल में निरुद्ध 44 बंदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं इनमें एक महिला भी शामिल है।

डॉक्टर ने कहीं यह बात

हल्द्वानी कारागार में 44 बंदियों के एचआईवी पॉजिटिव होने की बात पर बंदियों का उपचार कर रहे डॉ परमजीत सिंह व a.r.t. केंद्र प्रभारी सुशीला तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एचआईवी रोगियों के लिए एक a.r.t. केंद्र स्थापित किया गया है जहां संक्रमित रोगियों का इलाज किया जाता है। उनकी टीम लगातार जेल में कैदियों की जांच करती है और जो भी कैदी एचआईवी से संक्रमित होते हैं उन्हें नाकों के दिशा निर्देशों के आधार पर मुफ्त इलाज और दवाएं दी जाती हैं।

Leave a Comment