
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक रिटायर्ड डीजी दिनेश शर्मा ने खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार ली। घर में सुबह सुबह गोली चलने पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें श्री शर्मा खून से लथपथ मिले इस पर परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
Download our app on playstore for the latest news : uttampukarnews

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार गोमती नगर के विशाल खंड दो में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहने वाले rtd आईपीएस अधिकारी दिनेश शर्मा डीजी पद से रिटायर हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 73 वर्षीय rtd डीजी श्री शर्मा पिछले कई महीने से बीमार चल रहे थे। आज सुबह उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से एक सोसाइड नोट भी मिला है जिसमें डिप्रेशन की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर घटना की हर पहलू से जांच करना शुरू कर दिया है।
Contact for advertisement : 9415795867






