लखनऊ के इस क्षेत्र में दो घण्टे से अधिक समय से गुल है,,, भीषण गर्मी में रहने को मजबूर हैं लोग,,

Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा इस भीषण गर्मी में लोगों को भरपूर बिजली उपलब्ध कराने के दावे कर रहे हैं तो वही उनके दावे समूचे उत्तर प्रदेश को छोड़ दें तो सिर्फ राजधानी लखनऊ में ही झूंठे साबित हो रहे हैं यहां के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर बिजली व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है । आलम यह है कि बिजली न आने से त्रस्त लोग भीषण गर्मी में रहने को मजबूर है ताज्जुब वाली बात तो यह है कि जिस क्षेत्र की बिजली जाती है उस क्षेत्र में स्थित बिजलीघर के जिम्मेदार फोन भी उठाने की जरूरत नहीं है । ऐसा ही एक वाक्या बुधवार की देर रात लखनऊ के मड़ियांव में देखने को मिला जहां पर रात 10 बजकर 20 मिनट पर गई बिजली खबर लिखे जाने तक नदारत थी। इस क्षेत्र में बिजली जाने की बजह जानने के लिए जब जीएसआई बिजली घर पर फोन मिलाया तो वह हमेशा की तरह बिजी बताता रहा जब je को फोन मिलाया तो यही हाल उनके भी फोन का रहा । जब xcn का फोन मिलाया गया तो उनका फोन उठा और उन्होंने बताया कि तार टूटने की बजह से इस क्षेत्र की बिजली गयी 15 से 20 मिनट में आ जायेगी। फिलहाल इस क्षेत्र में दो घण्टे से अधिक का समय बीत गया है पर खबर लिखे जाने तक बिजली नहीं आयी ।
उल्लेखनीय है कि राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में शायद ही कोई दिन ऐसा बीत रहा हो जब यहाँ पर बिजली न गयी हो। बुधवार की रात तो यहाँ के मुर्गी फार्म अजिजनगर आदि में रहने वाले लोग बिजली न आने से इस भीषण गर्मी में घर के अंदर ही न तो सो पा रहे हैं और जब वह फोन मिला रहे तो उसका कोई जवाब नहीं मिल रहा।
Xcn ने दो घण्टे पहले बताई थी ये बजह
इस क्षेत्र में बिजली न आने पर जब xcn को फोन मिलाकर बात की गई तो उनका फोन उठ गया। उन्होंने बताया कि की इस क्षेत्र में तार टूट गया है काम हो रहा 15 से 20 मिनट में बिजली आ जायेगी। हालांकि उनसे बात किये हुए भी लगभग डेढ़ घंटे का समय बीत चुका है पर। फिलहाल खबर लिखे जाने तक इस क्षेत्र में बिजली नहीं आयी थी।




