विदेशी महिला ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या,,जांच में जुटी पुलिस

Foreign woman committed suicide by hanging

Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में महिला ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों ने थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जांच शुरू कर दी।
लखनऊ पुलिस कमिश्नर मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर आई में रहने बाली रुथ मीनूवाज ने सूचना दी कि उनकी बहू ओकसाना ममचर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस का कहना है कि मृतका ओकसाना अपने पति के साथ चेक रिपब्लिक में रहती थी। उसका पति वहां पर पढ़ाई करता था । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओकसाना ममचर यूक्रेन की रहने वाली थी और उस ने जूड ऑगस्टिन के साथ शादी की थी और वह तीन चार महीने पहले ही अपने पति के साथ यहां आई थी और आज उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।

Leave a Comment